स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा- इंतजार करना नहीं पड़ेगा वैक्सीन लगवाने वालों को सरकार देगी राहत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा- इंतजार करना नहीं पड़ेगा, वैक्सीन लगवाने वालों को सरकार देगी राहत

मनोज शुक्ला,। टीका सेटर में रजिस्ट्रेशन के लिए मारामारी नहीं होगी. मुख्यमंत्री आज शाम 5 बजे सीजी टीका एप लाॅन्च कर रही है. इसके बाद लोगों को हो रही असुविधा से निजात मिल जाएगी. इस एप के वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर लोगों को घर बैठे टोकन भी प्राप्त होगा मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि लोग एंड्रॉयड फोन वाले इस ऐप को डाउनलोड कर पंजीयन करा सकते हैं. उन्हें लाइन में लगकर अब टीकाकरण के लिए सुबह से इंतजार नहीं करना होगा. मुख्यमंत्री बघेल के हाथों आज शाम इस एप को लॉन्च किया जाएगा. रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह की व्यवस्था होगी.केंद्र सरकार जिस दल की है, उसी दल के हमारे विपक्ष साथी है, उन्होंने अपनी तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं की, विपक्ष नकारात्मक भूमिका ज्यादा अदा कर रही है.ब्लैक फंगस पर भी मंत्री ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि यह नई बीमारी नहीं है. लोगों ने सोशल मीडिया में भ्रामक प्रचार किए. विशेषज्ञों से हमने चर्चा की. सबने बताया कि स्टेराइड के ओवरडोज से ब्लैक फंगस की समस्या होती है. लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के दवा नहीं लेनी चाहिए.सुबह 8 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है. लेकिन लोग 5 बजे से ही लाइन में खड़े हो जा रहे हैं. वहीं लाइन इतनी लंबी होती है कि सड़क तक पहुंच जाती है. वहीं टार्गेट के चलते लोगों को वैक्सीन भी नहीं लग पाती हैं. लाइन में लगने के बाद भी टीकाकरण नहीं होने से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता है.

Share This Article