हाथियों का दल पहुंचा गांव के समीप, लोगों में डर का माहौल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाथियों का दल पहुंचा गांव के समीप, लोगों में डर का माहौ

महेंद्र मिश्रा रायगढ़/ जिले के घरघोड़ा वन परीक्षेत्र में हाथियों का दल तिलाईपाली व बीछीनारा गांव के समीप वितरण करते हुए ग्रामीणों ने देखा है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है, बता दें कि कुछ दिन पूर्व तमनार वन परिक्षेत्र के मिलुपारा करवाही गांव के समीप भी तकरीबन 12,हाथियों का दल विचरण कर रहा था,

जिसे वन विभाग के अधिकारी अपनी सूझबूझ से जंगल की ओर खदेड़ दिए थे, जिसके पश्चात आज ताजा मामला घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के बीछीनारा तिलाईपाली गांव से निकल कर आ रहा है, जहां हाथी रोड पार करते हुए लोगों ने देखा ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीबन 5,6, बजे ग्रामीणों ने हाथियों की चिल्लाने की आवाज सुनी तो जाकर देखा वहां करीब 15से 20,हाथियों के दल विचरण कर रहा था,

फिलहाल वन विभाग ग्रामीणों को सतर्क कर दिया है और जंगल की ओर ना जाने को कहा है साथ ही वन विभाग के आला अधिकारी हाथियों को खदेड़ने में लगे हुए हैं।

Share This Article