बिलासपुर जिले में 6 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया , कलेक्टर सारांश मित्तर ने आदेश जारी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर जिले में 6 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया , कलेक्टर सारांश मित्तर ने इसे लेकर विस्तृत आदेश जारी

राकेश खरे,बिलासपुर- कोरोना के बढ़ते संक्रमण और मौत के आंकड़ों को देखते हुए बिलासपुर जिले में भी 6 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। कलेक्टर सारांश मित्तर ने इसे लेकर विस्तृत आदेश जारी कर दिया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान फल, सब्जी, अंडा, पोल्ट्री, मटन, मछली और किराना सामग्री की डिलीवरी सुबह 7 से 12 बजे की जा सकती है। केवल स्ट्रीट वेंडर, ठेले वाले, पिकअप, मिनी ट्रक और दूसरे उपयुक्त छोटे वाहन के माध्यम से इन सामानों की डिलीवरी की जा सकेगी। इस अवधि में ऑनलाइन शॉपिंग और ई- कॉमर्स को भी छूट दी गई है।

बाकी सभी व्यवस्थाएं पूर्व में जारी आदेश के मुताबिक रहेंगी। इन दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article