जिले के ग्राम उसलापुर, करही, राम्हेपुर और ग्राम जमुनाही कंटेनमेंट जोन घोषित

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिले के ग्राम उसलापुर, करही, राम्हेपुर और ग्राम जमुनाही कंटेनमेंट जोन घोषित


जगदीश देवांगन,मुंगेली ,कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री पी. एस. एल्मा ने कहा है कि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु युद्धस्तर पर प्रयास किये जा रहे है। जिले के संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच नियमित रूप से किया जा रहा है। इसी कडी में विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम उसलापुर और ग्राम करही तथा विकास खण्ड लोरमी के ग्राम राम्हेपुर एवं ग्राम जमुनाही को संदिग्ध मरीज की जांच की गई। जाॅच रिपोर्ट पाॅजीटिव पाये गये। जिसके कारण विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम उसलापुर और ग्राम करही तथा विकास खण्ड लोरमी के ग्राम राम्हेपुर एवं ग्राम जमुनाही को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। कंटेनमेंट घोषित ग्राम उसलापुर के पूर्व दिशा में टेढाधौरा मार्ग, पश्चिम में चिरौजपुर, उत्तर में भीमपुरी और दक्षिण में ग्राम सिंघनपुरी, ग्राम करही के पूर्व दिशा में मुंगेली नांदघाट रोड़, पश्चिम में औराबांधा खार, उत्तर में धपई मार्ग और दक्षिण में ग्राम जेवरा (बेमेतरा), ग्राम राम्हेपुर के पूर्व दिशा में आंछीडोगरी, पश्चिम में खैराखुर्द, उत्तर में नवरंगपुर और दक्षिण में भस्करा और ग्राम जमुनाही के पूर्व में जंगल, पश्चिम में जाकड़बांधा, उत्तर में सुरही और दक्षिण में खुड़िया स्थित है। घोषित कंटेनमेंट जोन में सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बंद रहेंगे। कंटेनमेंट जोन मे प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुॅच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तु की आपूर्ति उचित दरो पर की जाएगी। सभी प्रकार के वाहनो का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। मेडिकल इमरजंेसी को छोड़ कर अन्य किन्ही भी कारणो से घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मानको के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करते रहेेंगे। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री एल्मा ने जारी आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये है।

Share This Article