छग: नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद से 21 जवान लापता, पांच सुरक्षाकर्मी शहीद

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छग: नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद से 21 जवान लापता, पांच सुरक्षाकर्मी शहीद

मनोज शुक्ला,रायपुर,पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से एक महिला नक्सली का शव बरामद किया है. राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उप महानिरीक्षक ओपी पाल ने बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षा बल के पांच जवान शहीद हो गए हैं और 12 अन्य जवान घायल हुए हैं. पाल ने बताया कि शुक्रवार रात को बीजापुर और सुकमा जिले से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन, डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था.

उन्होंने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान में बीजापुर जिले के तर्रेम, उसूर और पामेड़ से और सुकमा जिले के मिनपा और नरसापुरम से करीब दो हजार जवान शामिल थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर सुकमा जिले के जगरगुंड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोनागुड़ा गांव के करीब नक्सलियों की पीएलजीए बटालियन और तर्रेम के सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ तीन घंटे से अधिक समय तक चली.

पाल ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान, बस्तरिया बटालियन के दो जवानों और डीआरजी के दो जवानों की मृत्यु हुई है. इस दौरान 12 जवान घायल हुए हैं. मुठभेड़ में नक्सलियों को भी काफी नुकसान होने की खबर है.

उन्होंने बताया कि घायलों को घटनास्थल से बाहर निकालने और स्थिति की समीक्षा के लिए पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी, विशेष महानिदेशक नक्सल अभियान और भारतीय वायु सेना के टास्क फोर्स कमांडर एवं अन्य अधिकारी पुलिस मुख्यालय में मौजूद है

Share This Article