प्रदेश में 4174 नए कोरोना मरीज की पहचान हुई है, 33 की मौत,

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदेश में 4174 नए कोरोना मरीज की पहचान हुई है, 33 की मौत, मनोज शुक्ला ,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है.

अब रोजाना हजारों कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4 हजार 174 नए कोरोना मरीज मिले हैं. कोरोना से 33 लोगों ने जान भी गंवाई है. वहीं बीते रात और 10 लोगों की मौत हुई है. इस तरह कुल 43 लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ा है. राहत की बात यह है कि इस बीमारी से 945 मरीज़ स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए है.प्रदेश में शुक्रवार को रायपुर में 1405, दुर्ग में 964, राजनांदगांव में 241, बिलासपुर में 244, सरगुजा में 145, महासमुंद में 188, कोरबा में 112, रायगढ़ में 103, धमतरी में 108 कोरोना मरीज सामने आए है.रायपुर जिले में अकेले आज 15 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.

दुर्ग जिले में 7 और महासमुंद में 3 लोगों मौत हुई है. मौत का यह आकड़ा देख लोग डरने लगे हैं. इस तरह राज्य में स्थिति धीरे-धीरे बेकाबू होती जा रही है.स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक कोरोना से अब तक 3 लाख 21 हजार 873 लोग ठीक हो चुके है. अभी तक 4 हजार 247 लोगों की मौत हुई है. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 31 हजार 858 है. प्रदेश में आज 34 हजार 75 लोगों का सैंपल लिया गया है.

Share This Article