राज्य स्तरीय ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में सामग्री खरीदी के साथ व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं लोग

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य स्तरीय ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में सामग्री खरीदी के साथ व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं लोग

(सवितर्क न्यूज, रजनीश दुबे )

बिलासपुर छ.ग. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के सौजन्य से मुंगेली नाका ग्राउण्ड में 15 दिवसीय राज्य स्तरीय प्रदर्शनी

मेला का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदर्शनी में छ.ग. के निर्मित खादी वस्त्रों, ग्रामोद्योग की सामग्रियों यथा, अचार, बड़ी, पापड़, मशाला, साबुन, अगरबत्ती, सेनेटाईजर, बांस से निर्मित कलाकृतियां, माटी के बने बर्तन के साथ-साथ छ.ग. व्यंजनों का भी लुत्फ लोग उठा रहे हैं।

प्रदर्शनी में छ.ग. के अलावा अन्य राज्यों के भी खादी तथा ग्रामोद्योग के उत्पाद विक्रय किये जा रहे हैं।

प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण छ.ग. संस्कृति विभाग के सौजन्य से छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम है।

इस कड़ी में श्री संतोष यादव एवं पार्टी के लोकमंच का कार्यक्रम किया गया।

दर्शकों की बहुत सराहना मिली।

ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में अच्छी भीड़ आ रही है एवं लोग छ.ग. की लोक कला एवं संस्कृति तथा उत्पादों का प्रत्यक्ष रूप से अवलोकन कर उनकी सराहना कर रहे हैं।

कार्यक्रम की व्यवस्था में खादी तथा ग्रामोद्योग के जिला अधिकारी श्री पंकज कुमार अग्रवाल, श्री रोहिणी प्रसाद गौतम, श्रीमती प्रार्थी मालवीय एवं विभाग के कर्मचारी योगदान दे रहे हैं।

Share This Article