मुंगेली :-. ग्राम बाँधा में मोहन कश्यप परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में आज कथा श्रवण करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ……
शालेय शिक्षक संघ के जिला संगठन सचिव एवं पथरिया विकासखंड के सक्रिय शैक्षिक समन्वयक मोहन कश्यप जी के परिवार में आयोजित इस पावन कथा में संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित हुए।

गरिमामयी उपस्थिति :कार्यक्रम में शालेय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दीपक बेताल,, जिला सचिव नेमीचंद भास्कर,एवं ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, सदस्य झाडूराम साहू, गोविंद पटेल, लखनलाल साहू, विशेष रूप से उपस्थित हुए। सभी पदाधिकारियों ने एक साथ व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक परम पूज्य पं. नवीन पाठक जी को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में शालेय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दीपक बेताल,, जिला सचिव नेमीचंद भास्कर,एवं ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, सदस्य झाडूराम साहू, गोविंद पटेल, लखनलाल साहू, विशेष रूप से उपस्थित हुए। सभी पदाधिकारियों ने एक साथ व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक परम पूज्य पं. नवीन पाठक जी को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।
कथा का महात्म्य :
पं. नवीन पाठक जी ने अपने मधुर वचनों से भागवत महापुराण की कथा का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल सुनने की वस्तु नहीं है, यह जीवन को दिशा देने वाली कथा है। जिस घर में भागवत होती है, उस घर में सुख, शांति और संस्कारों का वास होता है।
कथा श्रवण के दौरान पूरा पंडाल “राधे-राधे, जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा।

मोहन कश्यप जी का आभार :
इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने

संगठन की एकता का प्रतीक :
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बेंताल जी ने कहा कि शालेय शिक्षक संघ सिर्फ शिक्षकों के हितों के लिए नहीं, बल्कि समाज के संस्कार और धर्म के लिए भी सदैव तत्पर है। इस कथा में सभी का एक साथ आना संगठन की एकता और भाईचारे का प्रतीक है।
अंत में मोहन कश्यप परिवार की ओर से सभी अतिथियों का प्रसाद वितरण कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया और सभी ने ग्राम बाँधा की सुख-समृद्धि की कामना की।



