विष्णु होटल के संचालक भाई सुदामा देवांगन को जन्मदिन की बधाई, देवांगन समाज की ओर से दी शुभकामनाएं

Jagdish Dewangan
2 Min Read
Oplus_16908288
Advertisement

मुंगेली :-  नगर के  पड़ाव चौक के आन-बान-शान और विष्णु होटल के संचालक भाई सुदामा देवांगन को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।

जन्मदिन के अवसर पर देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष आनंद देवांगन, नगर अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, प्रदेश देवांगन कल्याण समाज के विष्णु देवांगन तथा समाज के सचिव जगदीश देवांगन सहित समाज के वरिष्ठजनों और युवा साथियों ने सुदामा भाई को जन्मदिन की बधाई दी।

समाजसेवा और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं सुदामा भाई

सुदामा देवांगन न केवल एक सफल व्यवसायी हैं, बल्कि एक मिलनसार और समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी भी हैं। वे निरंतर देवांगन समाज के सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और सामाजिक एकता के लिए हमेशा सक्रिय रहते हैं। राजनीति में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती है।

उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे लोगों के सुख-दुख में हमेशा तैयार रहते हैं। किसी भी जरूरतमंद को मदद की आवश्यकता हो तो सुदामा भाई सबसे आगे खड़े नजर आते हैं, यही कारण है कि पड़ाव चौक सहित पूरे मुंगेली नगर में वे सभी के प्रिय हैं।

देवांगन समाज के सचिव जगदीश देवांगन ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाई सुदामा देवांगन इसी तरह निरंतर व्यापार में तरक्की करते रहें, समाज और नगर के विकास में अपना योगदान देते रहें। माता परमेश्वरी उनकी हर मनोकामना पूर्ण करें और वे हमेशा स्वस्थ और मस्त रहें।

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन