मुंगेली में तीज महापर्व बड़े ही धूमधाम, उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। महिलाओं में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
तीज महापर्व की विशेषता है कि माता पार्वती जी ने भगवान शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए घोर तपस्या की थी, उसी विधान के अनुसार सभी महिलाएं इस पर्व को महापर्व के रूप में मनाती हैं। इस पर्व में मिट्टी से भगवान शंकर जी, माता पार्वती जी और श्री गणेश जी की प्रतिमा बनाकर पार्थिव शिवलिंग का पूजन एवं अभिषेक किया जाता है।

मान्यता है कि इस व्रत में सभी सौभाग्यवती स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए और कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत करती हैं। यह व्रत निर्जला रखा जाता है।
इस अवसर पर पूजन कार्यक्रम में कल्पना मिश्रा, लीलावती मिश्रा, अमिता मिश्रा, रश्मि तिवारी, माधुरी पांडे, नेहा सिंह राजपूत, रितु राजपूत और कुंवारी रक्षा मिश्रा उपस्थित रहीं। सभी ने विधि-विधान से पूजन कर एक-दूसरे को तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

पूजन कार्यक्रम को पंडित बलराम तिवारी एवं पंडित स्वतंत्र मिश्रा ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया।













