लव, ड्रग्स और 15 लाख का लेन-देन: जमशेदपुर में अपराधी मो. निजाम की हत्या की साजिश नाकाम, भाकुड़ समेत 10 गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर। जुगसलाई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर में होने वाली एक बड़ी आपराधिक वारदात को विफल कर दिया है। पुलिस ने जेल से हाल ही में बाहर आए अपराधी मो. निजाम की हत्या और अपहरण की साजिश का खुलासा करते हुए कुख्यात अपराधी खुर्शीद उर्फ भाकुड़ समेत उसके गिरोह के 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस, एक खोखा और अतिरिक्त मैगजीन बरामद की गई है। मुख्य आरोपी भाकुड़ तड़ीपार आदेश का उल्लंघन कर क्षेत्र में सक्रिय था और ब्राउन शुगर की तस्करी से जुड़ा हुआ था।

रेलवे पुल के पास रची जा रही थी साजिश
सिटी एसपी ललित मोहन मीणा ने बताया कि 21 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली थी कि गरीब नवाज कॉलोनी स्थित रेलवे पुल के बेसमेंट के पास भाकुड़ अपने साथियों के साथ हथियारबंद होकर किसी बड़ी वारदात की फिराक में है। जुगसलाई थाना पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर शहजादा, इकबाल, अरसलीन शेख, रिजवान सहित कई आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ के बाद इस्लामनगर ईदगाह मैदान और शिव घाट से दो और पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद फैसल, अफ्ताब, अरवाज, सितारे और एक नाबालिग को भी पकड़ा गया।

15 लाख रुपये का लेन-देन: भाकुड़ और निजाम के बीच 15 से 16 लाख रुपये का पुराना विवाद चल रहा था।
प्रेम प्रसंग व रंजिश: भाकुड़ के जेल में रहने के दौरान उसकी प्रेमिका निखत परवीन ने मो. निजाम से शादी कर ली थी, जिसे भाकुड़ अपनी बेइज्जती मान रहा था।
पारिवारिक रंजिश: गिरफ्तार आरोपी शहजादा (जो निजाम का भांजा है) निखत की बेटी कशिश से शादी करना चाहता था, लेकिन निजाम ने उसकी शादी कहीं और करा दी। जेल में धमकी मिलने के बाद शहजादा भी भाकुड़ के गिरोह में शामिल हो गया।

19 जुलाई की फायरिंग से भी जुड़ रहे हैं तार
पुलिस को आशंका है कि 19 जुलाई को जुगसलाई में हुई फायरिंग की घटना में भी इसी गिरोह का हाथ था। बरामद हथियारों का मिलान घटनास्थल से मिले खोखे से कराया जा रहा है।

कुख्यात भाकुड़ पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इस गिरोह के हथियारों की सप्लाई चेन और ब्राउन शुगर तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।


,

Share This Article