शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरनंद के अपमान के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन,नगर में कांग्रेसियों ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन

Jagdish Dewangan
3 Min Read

मुंगेली/उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोके जाने और उनके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने के विरोध में मुंगेली शहर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में नगर के पड़ाव चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नाराज़गी जाहिर की गई।
इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी ने धर्म की राजनीति कर सत्ता हासिल की है लेकिन सत्ता के मद में चूर होकर आज वही सरकार साधु-संतों का अपमान कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार संत समाज के सम्मान की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहाकि भाजपा सरकार एक ओर धर्म और संस्कृति की बात करती है वहीं दूसरी ओर धर्म के प्रमुख स्तंभ माने जाने वाले संतों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस तरह के कृत्य का पुरजोर विरोध करती है और संत समाज के सम्मान के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहाकि भाजपा सरकार धर्म की आड़ में राजनीति कर रही है, जिससे आम जनता पहले से ही परेशान है। अब अहंकार में डूबी सरकार संतों का भी अपमान कर रही है, जिसे देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।
प्रदर्शन के दौरान सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप बंजारा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रघुनाथ सिंह,पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान,जीतू श्रीवास्तव,अशोक चंद्राकर,मुकेश मिरी,जलेश यादव,सतीश तंबोली,महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला यादव,पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष ललित सोनी,मजदूर कांग्रेस निधि ठाकुर,राजा मानिक,असद खोखर,ग्वाल दास आनंद,उमेश सोनी,सूर्यपाल लक्की गर्ग,ललन सिंह,तारिणी विश्वकर्मा,आयुष श्रीनाथ,आरिफ खोखर,साधना वर्मा,वैशाली सोनी,हेमीन मंगेशकर,मंजू शर्मा,अनीता डाहीरे,नेतराम साहू,नारद देवांगन,विष्णु खांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि साधु-संतों के सम्मान से जुड़े मामलों में सरकार का रवैया नहीं बदला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन