बागेश्वर बाबा पर टिप्पणी से भाजपाई हुए नाराज : भाजयुमो ने भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के सुकमा के बस स्टैंड में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नारेबाजी करते हुए सनातन संस्कृति के सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भीमा मड़कम ने कहा कि, पूर्व सीएम भूपेश बघेल विचलित हो चुके हैं, इस वजहों से साधु संतों का अपमान कर रहे हैं।

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भीमा मड़कम ने कहा कि, यह विरोध प्रदर्शन सनातन संस्कृति की गरिमा और संत समाज के सम्मान की रक्षा के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर ऐसे मुद्दों पर मुखर रहने की अपील की। श्री मड़कम ने आगे कहा कि कांग्रेस के नेता हमेशा अपने आकाओं को खुश करने के लिए हिन्दू संतों व महात्माओं का अपमान किया है, वो चाहे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हो या फिर दिग्विजय सिंह। भिलाई में बाबा बागेश्वर के सफल कार्यक्रम व लाखों की संख्या में श्रध्दालुओं के अपार जनसमुदाय से पूर्व मुख्यमंत्री विचलित हो चुके हैं। भविष्य में अगर कहीं पर भी साधु संतों व महात्माओं का अपमान हुआ तो फिर इससे बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

साधु-संतों का अपमान नहीं करेंगे सहन- शोभन गंधामीभाजयुमो जिला अध्यक्ष शोभन गंधामी ने कहा कि सनातन संस्कृति और साधु-संतों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी तरह के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थितइस अवसर पर सुकमा जिला के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य अरुण सिंह भदोरिया, जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक, जिला उपाध्यक्ष दिलीप पेद्दी, जिला मंत्री संजय सोढ़ी, नगर पालिका अध्यक्ष हुंगा राम मरकाम, जिला पंचायत सदस्य माड़े बारसे, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार कश्यप, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रमाकांत नायक, पूर्व कोषाध्यक्ष लीलाधर राठी, मण्डल महामंत्री जोगाराम बारसे, मुकेश जैन, पूर्व मंडल विनोद सिंह बैस, अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष धनीराम यादव, SC मोर्चा जिला अध्यक्ष एन आनंद, SC मोर्चा जिला महामंत्री उपेंद्र नायक उपस्थित थे।

Share This Article