सुकमा में IED ब्लास्ट: प्रेशर IED की चपेट में आई महिला आरक्षक, पैर गंभीर रूप से घायल; रायपुर रेफर

राजेंद्र देवांगन
2 Min Read

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक बार फिर नक्सल हिंसा की घटना सामने आई है। फुलबगेर क्षेत्र में IED ब्लास्ट में जिला पुलिस बल की महिला आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।


सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ ब्लास्ट

जानकारी के मुताबिक, गोगुंडा इलाके में हाल ही में जवानों का एक नया कैंप स्थापित किया गया है।

गुरुवार सुबह जिला पुलिस बल के जवान इसी कैंप से सर्च ऑपरेशन पर निकले थे।

नक्सलियों ने पहले से ही क्षेत्र में प्रेशर IED प्लांट कर रखा था। सर्चिंग के दौरान महिला आरक्षक मुचाकी दुर्गा का पैर IED पर पड़ गया और तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया।


पैर के चिथड़े उड़े, साथी जवानों ने निकाला

ब्लास्ट इतना जोरदार था कि महिला आरक्षक के पैर के चिथड़े उड़ गए

साथी जवानों ने तुरंत उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया।

इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए एयरलिफ्ट कर रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।


इलाज जारी, क्षेत्र में ऑपरेशन तेज

महिला आरक्षक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इधर, घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।

नक्सलियों द्वारा लगाए गए अन्य IED की आशंका को देखते हुए बम डिस्पोजल टीम भी मौके पर पहुंच गई है।


Share This Article
राजेंद्र देवांगन (प्रधान संपादक)