छत्तीसगढ़ में इस बार किसानों को धान बेचने के लिए लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं होगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए नया मोबाइल एप ‘तुहर टोकन’ लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए किसान घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे।
खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि एप से टोकन जारी करने की व्यवस्था से धान खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित बनेगी।
ऐसे करें आवेदन
किसान ‘तुहर टोकन’ एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आधार कार्ड के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- आवेदन हर दिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा।
- जारी टोकन 7 खरीदी दिवसों तक मान्य रहेगा।
किसान श्रेणी के अनुसार टोकन की सीमा
खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता
- प्रतिदिन की खरीदी का 70% हिस्सा मोबाइल एप टोकन के जरिए होगा।
- इस 70% में से 80% लघु और सीमांत किसानों के लिए तथा 20% दीर्घ किसानों के लिए आरक्षित रहेगा।
- उदाहरण के तौर पर, यदि किसी केंद्र की प्रतिदिन खरीदी सीमा 1000 क्विंटल है, तो ऐप के माध्यम से 700 क्विंटल खरीदी होगी, जिसमें 560 क्विंटल लघु व सीमांत किसानों और 140 क्विंटल दीर्घ किसानों के लिए होगी।
- शेष 30% टोकन समितियों (सोसाइटी) में उपलब्ध रहेंगे, ताकि हर वर्ग के किसान आवेदन कर सकें।

