वन मंत्री मो. अकबर,क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज’ क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लिया.

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वन मंत्री मो. अकबर,क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज’ क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लिया.

सवितर्क न्यूज, मनोज शुक्ला

रायपुर। परिवहन, पर्यावरण और वन मंत्री मो. अकबर मंगलवार को नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे, यहां उन्होंने 5 मार्च से शुरू हो रहे ’रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज’ क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लिया.

मंत्री अकबर ने स्टेडियम में राज्य शासन और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और तैयारियों की समीक्षा की.

उन्होंने अधिकारियों और छत्तीसगढ़ के नागरिकों को इस वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने को कहा.

जिससे खिलाड़ी और दर्शक सुखद अनुभूतियों को लेकर छत्तीसगढ़ से वापस लौटे. उन्होंने यहां चल रही तैयारियों की सराहना की.

मंत्री अकबर ने कहा कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत सहित 6 देशों की टीमें भाग ले रही हैं.

5 मार्च से टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रारंभ होगा.

5, 9 और 13 मार्च को भारत का अन्य टीम से मुकाबला होगा. 17 मार्च को पहला और 19 मार्च को दूसरा सेमी फाइनल मैंच होगा. 21 मार्च को फाइनल मैच होगा. बता दें कि इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों आना प्रारंभ हो गया है. खिलाड़ी स्टेडियम में प्रेक्टिस भी कर रहें है.

इस अवसर पर विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर सहित परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा, पुलिस महानिरीक्षक डॉ आनंद छाबड़ा, कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप, मुंबई के पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

Share This Article