मुंगेली – विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने मुंगेली की धरती से अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। बुधवार को आयोजित विशाल जनसभा में कांग्रेस ने ऐसा शक्ति प्रदर्शन किया, जिसने न केवल विपक्ष को कड़ी चुनौती दी बल्कि जनता के बीच चर्चा का विषय भी बना दिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री रहे टी.एस. सिंहदेव, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित कई दिग्गज नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

भीड़ ने दिखाया कांग्रेस के पक्ष में रुझान
मुंगेली में लगातार खराब मौसम और बरसात के बावजूद हजारों की संख्या में लोगों का उमड़ना कांग्रेस नेताओं के हौसले को बुलंद कर गया। बारिश में भीगते हुए भी कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था। शहर के लोग यह देखकर आश्चर्यचकित रह गए और आपस में चर्चा करने लगे कि यदि यही एकता विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिली तो कांग्रेस यहां इतिहास रच सकती है।
स्थानीय नेतृत्व की मजबूती
कार्यक्रम को सफल बनाने में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजीत बनर्जी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही। इन सभी नेताओं की एकता और संगठन क्षमता से ही यह विशाल प्रदर्शन संभव हो पाया।

स्वागत व जनसमर्थन
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।
माता परमेश्वरी चौक पर देवांगन समाज, अशोक चंद्राकर और पार्षद अरविंद वैष्णव, संजय, एजाज सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया।
पड़ाव चौक में पूर्व पार्षद श्री ठाकुर और किसान नेता आनंद सोनी ने अभिनंदन किया।
मंडी चौक में महामंत्री संजय यादव और पार्षद सूरज यादव ने स्वागत किया।
इसके अलावा पूर्व विधायक चुरावन मंगेशकर, चंद्रभान बारमते, थानेश्वर साहू, जिला प्रभारी आलोक सिंह, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर, आत्मा सिंह, अभिलाष सिंह, दिलीप बंजारा, राजेश समेत कई प्रमुख नेता मंच पर मौजूद रहे।
भाजपा पर सीधा हमला
कांग्रेस नेताओं ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। “वोट चोर गद्दी छोड़” जैसे नारे सभा स्थल पर गूंजते रहे। नेताओं ने जनता को भरोसा दिलाया कि आने वाले चुनाव में किसानों, गरीबों और युवाओं के हितों की रक्षा केवल कांग्रेस ही कर सकती है।
सियासी समीकरण बदले
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुंगेली की इस ऐतिहासिक सभा ने विधानसभा चुनाव की दिशा बदलने का काम कर दिया है। खासकर जब चार बार के सांसद और सात बार विधायक रहे वरिष्ठ भाजपा नेता ने चुनाव न लड़ने की घोषणा की है, तब कांग्रेस के लिए रास्ता और भी आसान होता दिख रहा है। मुंगेली की यह सभा कांग्रेस की मजबूती और संगठन की एकजुटता का परिचायक रही। कार्यकर्ताओं का उत्साह, नेताओं का आक्रामक रुख और जनता की भारी उपस्थिति ने साफ संकेत दिया है कि विधानसभा चुनाव की बिसात अब गर्मा चुकी है और कांग्रेस ने इसकी शुरुआत मुंगेली से कर दी है।

