*शहर अध्यक्ष अब्दुल सलीम कुरेशी के द्वारा श्री दीपक राचेलवार को सरकंडा ब्लॉक क्रमांक 3 ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया*

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read

शहर अध्यक्ष अब्दुल सलीम कुरेशी के द्वारा श्री दीपक राचेलवार को सरकंडा ब्लॉक क्रमांक 3 ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया

सवितर्क न्यूज, कमल दुसेजा

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के सचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री प्रताप नारायण मिश्र जी के निर्देश अनुसार एवं प्रदेश अतिरिक्त मुख्य संगठन श्री अशोक कुमार शुक्ला की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष मुख्य संगठन अरुण ताम्रकार जी की सहमति से एवं शहर अध्यक्ष अब्दुल सलीम कुरेशी के द्वारा श्री दीपक राचेलवार को सरकंडा ब्लॉक क्रमांक 3 ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया

जिसमें कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों ने बधाइयां दी एवं दीपक राचेलवार जी ने कहां मैं कांग्रेस के सिद्धांतों एवं नीतियों पर चलते हुए कांग्रेस सेवादल संगठन को मजबूती प्रदान करूंगा एंव गरीब एवं असहाय लोगों की समय-समय पर मदद करूंगा तथा सरकंडा ब्लॉक के समस्त वार्ड मैं जाकर वार्ड वासियों से समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर मैं उन समस्याओं को हल करने का प्रयास करूंगा

तथा समस्याओं का विवरण कांग्रेस सेवा दल के शहर अध्यक्ष अब्दुल सलीम कुरेशी के समक्ष पेश करूंगा जिसमें कई पदाधिकारी उपस्थित थे जिनमें मीडिया अध्यक्ष कमल दुसेजा यंग ब्रिगेड अध्यक्ष प्रिति प्रधान जिला सचिव मोहम्मद अयूब खान जिला सचिव हबीब खान तथा कई कार्यकर्ता उपस्थित थे

Share This Article