रायपुर-भारत में माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर निवास करते हैं. सावन का पूरा महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है.
रायपुर जिला महिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।
महिला अधिवक्ताओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर भाग लिया और एक से बढ़कर सावन के लोकगीतों, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुति की। शुरुआत भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं मंगलाचरण से की गई।
इसके पश्चात प्रतियोगिता, साज-सज्जा और सावन क्वीन प्रतियोगिता ने महोत्सव की रौनक बढ़ा दी। महिलाओं ने समूह में लोकगीत गाए और नृत्य कर सावन की खुशियां बांटी। जिला न्यायालय में महिला सहसचिव अधिवक्ता गायत्री साहू के द्वारा बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सांस्कृतिक रूप से जोड़ना और पारंपरिक त्योहारों को जीवंत बनाए रखना है। अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया गया।
शहर के सावन महोत्सव में झूमती दिखी महिलाएं
आपको बता दें कि
जिसमें मुस्कान भदौरिया को सावन क्वीन बनाया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन उपाध्यक्ष श्रीमती रितु बुंदेल के द्वारा किया गया। उपहार वितरण महिला सहसचिव श्रीमती गायत्री साहू और कार्यक्रम की बैठक व्यवस्था कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सावित्री साहू द्वारा किया गया।
महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में खूब ठुमके लगाए
महिला अधिवक्ताओं के द्वारा सावन झूले का आनंद भी लिया गया। इस कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था से लेकर सभी सजावट अधिवक्ता संघ के प्रबंध कार्यकारिणी के द्वारा किया गया।