*पत्नी को लेने ससुराल गए दमाद को ससुर और साले ने डंडे से की पिटाई हालत गंभीर सिम्स रिफर*

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पत्नी को लेने ससुराल गए दमाद को ससुर और साले ने डंडे से की पिटाई हालत गंभीर सिम्स रिफर

सवितर्क न्यूज विवेक देशमुख

मस्तूरी मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत सरगवां के निवासी अशोक पाटले अपने पत्नी को अपने ससुराल रिसदा में कुटीघाट मेला देखने के लिए विगत एक हफ्ता पूर्व ही अपने ससुराल छोड़ कर आया था।

उसके बाद मेला समाप्त हो जाने पर अशोक ने अपने पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया तो साला और ससुर ने उसके डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी।

आनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से उसके घर वालों को पता चला तो घर वालों ने रिसदा जाकर अपने बेटे की हाल जानने की कोशिश की तो लड़की के पिता रिसदा निवासी गोविंद टंडन और भाई रुपेश टंडन ने उसके घरवालों के भी पिटाई कर दी।

जिसमें सरगवां निवासी अशोक पाटले और मां राजनबाई पाटले को भी डंडे से पिटाई कर दी। सरगवां निवासी अशोक पाटले को उसके ससुराल वालों ने इतने बुरी तरह से डंडे से पिटाई किया था कि वह बेहोश होकर गिर गया जिसे ससुराल वाले मर गया कह कर नाले में जा कर फेंक दिया था।

दोनों पक्ष मस्तूरी थाने में आकर सुचना दिये है। जिसे मुलायजा के लिए मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां अशोक की स्थिति गंभीर होने की वजह से सिम्स रेफर कर दिया गया है।

जहां अशोक पाटले की स्थिति बहुत गंभीर बताई जा रही है।झगड़ा किस बात को लेकर हुआ है इसका पुष्टि अभी पूर्ण रुप से नहीं हो पाया है मस्तूरी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है फिलहाल दोनों पक्ष का एफ आई आर दर्ज नहीं हो पाया है मामले की जांच हो रही है।

Share This Article