धूमधाम से मनाया जाएगा बसंत पंचमी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धूमधाम से मनाया जाएगा बसंत पंचमी

माॅ अंगारमोती परमेश्वरी माता को 4 क्विंटल दूध से किया जाएगा दूध अभिषेक

मुंगेली // प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बंसत पंचमी के पावन अवसर पर माॅ अंगारमोती मंदिर पंडरिया रोड पुराना पानी टंकी के पास धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर संयोजक श्रीमति दीपा भावनी ने बताया कि बसंत पंचमी 16 फरवरी दिन मंगलवार की प्रातः 11 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी।

शोभायात्रा मंदिर प्रागण से निकलकर काली माई वार्ड भ्रमण करते हुए वापस मंदिर प्रागण पहुॅचेगी। तत्पश्चात् माॅ अंगारमोती परमेश्वरी माता को 4 क्विंटल दूध से दूध अभिषेक किया जाएगा। तदुपरांत मंदिर प्रागण में ही प्रसाद का वितरण दोपहर 1 बजे से शाम 05 बजे तक किया जाएगा। शाम 05 बजे माॅ अंगारमोती परमेश्वरी माता की महाआरती किया जाएगा।

जिसमें सभी श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में आने के लिए आग्रह किया गया है। माता रानी की जसगीत, सेवा गीत दोपहर 02 बजे से किया जाएगा।

फोटो

Share This Article