उप-मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी के साल्हेघोरी में आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में हुए शामिल

Jagdish Dewangan
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नवविवाहित 15 जोड़ों को सुखमय दांपत्य जीवन का दिया आशीर्वाद

भक्त माता कर्मा मंदिर में बनेगा शेड, डिप्टी सीएम अरुण साव ने की 10 लाख रुपए की घोषणा

छत्तीसगढ़ में साहू समाज ने की आदर्श सामूहिक विवाह की शुरुआत, फिर सरकार ने कन्या विवाह योजन बनाई : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

आदर्श विवाह समारोह : 15 जोड़ों ने लिए सात फेरे, डिप्टी सीएम अरुण साव और साहू सामाज बने साक्षी

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव आज ग्राम साल्हेघोरी में साहू समाज द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में सपरिवार सम्मिलित हुए। समारोह में 15 जोड़ों का आदर्श विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने सभी जोड़े को सुखमय दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही प्रतीकात्मक स्वरूप नवदंपति को प्रोत्साहन राशि की चेक दी।

श्री अरुण साव ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, साहू समाज ने छत्तीसगढ़ में सामूहिक आदर्श विवाह की शुरुआत कर सामाजिक बुराइयों को दूर करने का महत्वपूर्ण काम किया है। इस पुनीत कार्य से प्रभावित होकर तत्कालीन सरकार ने कन्या विवाह योजना बनाकर अच्छे से क्रियान्वित किया। यह साहू समाज के लिए अत्यंत गौरव की बात है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, जब राज्य में कांग्रेस की सरकार आई तो इस योजना को 5 साल बन्द कर दिया। प्रदेश में साय सरकार बनने के बाद फिर से कन्या विवाह योजना शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि, सामाजिक जनों के बीच विवाह करने से बड़ा लाभ होता है। परिवार के साथ हजारों लोगों का आशीर्वाद मिलता है।

भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना की

उप मुख्यमंत्री श्री साव साल्हेघोरी में भक्त माता कर्मा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सपरिवार शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

10 लाख रुपए की घोषणा की

श्री साव ने बताया कि, साल्हेघोरी में एक साल में 41 लाख रुपए का काम हुआ है। भाजपा सरकार में विकास के लिए पैसों की कमी नहीं है। वहीं ग्रामीणों की मांग पर भक्त माता कर्मा मंदिर में शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की।

इस अवसर पर कोमल गिरी गोस्वामी जी, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा जी, डॉ अशोक जायसवाल जी, राजेंद्र साहू जी, रघुवीर साहू जी, विनय साहू जी, दिनेश साहू जी, रेखा साहू जी, पूर्णिमा साहू जी, गुरमीत सलूजा जी, अनिता साहू जी, रेखा साहू जी, तेजराम ठाकुर जी, महेंद्र खत्री जी, जवाहर दिवाकर जी, राम दुलारी साहू जी, राजेश साहू जी, तुला राम साहू जी, मनोज साहू जी, अनुपूर्णा साहू जी, जनक राम साहू एवं घराती बराती, सामाजिक गण उपस्थित रहे।
…. …….

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन