बिलासपुर। शहर के देवकीनंदन कन्या शाला में ब्राउंडीवाल के अंदर स्थित 33 केवी हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित बिजली के खंभे को घेर कर चारों तरफ छत की ढलाई कर दी गई है। जिससे बच्चों को करंट लगने का खतरा मंडरा रहा है।
बच्चों को करंट लगने का खतरा मंडरा रहा

स्कूल में बना दी 33 केवी खंभे को घेरकर छत
देवकीनंदन चौक में भारत माता की प्रतिमा के पीछे से 33 केवी बिजली की लाइन गुजर रही है। इसका एक खंभा देवकीनंदन कन्या शाला के अंदर लगा है। इसके पहले आसपास कुछ नही था। वहां अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें 33 केवी करंट प्रवाहित बिजली खंभे के चारों तरफ लेंटर की ढलाई कर दिया गया है। इससे बिजली का खंभा छत के अंदर हो गया है।

बच्चों की जान से हो रहा खिलवाड़
स्कूल में कक्षा 6 वीं से 12वीं तक के छात्राएं पढ़ाई करते हैं। उस खंभे के अंदर होने से उनको करंट लगने का खतरा रहेगा। खासकर बारिश के दिनों में यह और भी खतरनाक हो सकता है। इसके बाद भी संबंधित विभाग व स्कूल प्रशासन घोर लापरवाही बरतते हुए, बच्चों के जान से खिलवाड़ करने में आमादा है।


 
			 
                                