बिलासपुर। पुलिस के लाख कोशिशों के बाद भी शहर में अपराधी घटनाओं में अंकुश नही लग पा रहा है। शुक्रवार को इसका जीता जागता उदाहरण सरकंडा थाना अंतर्गत राजकिशोर नगर में सामने आया है। जहाँ एक महिला से बाइक सवार युवक ने चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया है। घटना की शिकायत महिला ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार राजकिशोर नगर निवासी रेणु वाजपेयी घरेलू काम से दोपहर को घर से निकली थी। जहाँ से वह ठीक ग्रामीण बैंक के पास पहुँची ही थी कि पीछे से नीले रंग के बाइक में एक लड़का आकर महिला के गले से चेन लूट कर लिया। यही नही चैन लूटने के बाद आरोपी युवक ने शोर मचाने से मना करते हुए धमकाया। फिर वहां से रफूचक्कर हो गया। इधर महिला की आवाज सुन आसपास खड़े लोग महिला की मदद करने पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष होगी। और वह घटना को अंजाम देने के वक्त आसमानी कलर का शर्ट और नीले कलर का पेंट पहने हुए थे। बहरहाल मामले में सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Editor In Chief