कब छत्तीसगढ़ आएंगे PM MODI, किन – किन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें – …

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहने वाले हैं। वे बिलासपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ दौर पर रहने के दौरान पीएम मोदी कई कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक, PM मोदी के दौरे को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई। CM विष्णुदेव साय ने अपने विधानसभा कक्ष में बैठक ली। इस बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप और बिलासपुर संभागायुक्त, IG और एसपी मौजूद रहे। बता दें कि बिल्हा के पास मोहभट्टा में पीएम मोदी की सभा होगी। इस सभा में 1 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। इसके अलावा PM मोदी कई योजनाओं के हितग्राहियों का सम्मान करेंगे।

Share This Article