तीन महिला टीम ने भाग लेकर किया बेहतरीन प्रदर्शन

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन एवं खेल अधिकारी दुर्गेश्वरी सिंह के नेतृत्व में खेलो इण्डिया के तहत अस्मिता सिटी लीग हॉकी आयोजन का विगत दिवस सम्पन्न हुआ।

आयोजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविन्द भगत के द्वारा मॉ सरस्वती जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अस्मिता सिटी लीग हॉकी में तीन महिला टीम ने भाग लेकर अपने जौहर का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इनमें कन्या क्रीड़ा परिसर जशपुर ने प्रथम स्थान, कन्या महाविद्यालय जशपुर द्वित्तीय स्थान एवं शा.म.ल.बा.कन्या उ.मा.वि. जशपुर तृतीय स्थान प्राप्त किए। इस अवसर पर आशुतोष कुमार राय, संतोष ठाकुर, अजीत कुमार शुक्ला, शांति एक्का, प्रदीप चौरसिया, कु. सुष्मिता कुजूर, कु. सुप्रिया तिग्गा, अनीस अहमद, नजारियुस तिग्गा, अंजलुस तिर्की कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Share This Article