रायपुर के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के खिलाफ शिकायत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read

रायपुर के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के खिलाफ पुलिस में शिकायत हुई है। कांग्रेस के नेता ने उस पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेता राकेश सिंह बैस ने शिकायत में बताया कि वह सेंचुरी कॉलोनी डीडी नगर में रहता है। बीते 35 सालों से कांग्रेस पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है। 2023 में विधानसभा चुनाव और वर्तमान में नगरीय निकाय चुनाव में पश्चिम विधानसभा में कई प्रत्याशियों की हार हुई है। इसके अलावा सोसाइटी के एक मामले की वजह से विकास उपाध्याय के खिलाफ दुर्भावना रखता है।

21 फरवरी को रात साढ़े 10 से 11 बजे के बीच विकास उपाध्याय ने उसे व्हाट्सएप में मैसेज किया था। जिसमें उन्होंने भद्दी बातें की और जान से मारने की धमकी दिया। इसके अलावा उसने राजनीतिक खत्म करने और मेरी बहुत ऊपर तक है कहा।

बैस ने आगे कहा कि इस धमकी से वह और उसका परिवार भयभीत है। उसने इस मामले में डीडी नगर थाने और रायपुर SSP और DGP-आईजी को FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में विकास उपाध्याय का पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

Share this Article