तखतपुर नगरपालिका चुनाव: शैलेंद्र निर्मलकर ने 460 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read

कांग्रेस कार्यकर्ता शैलेंद्र निर्मलकर की जीत से गूंजा वार्ड 4, मां नर्मदा बाई की मेहनत बनी प्रेरणा

तखतपुर। नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र निर्मलकर ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष नैन लाल साहू को 460 मतों के अंतर से हराकर वार्ड 4 में जीत का नया रिकॉर्ड बनाया। उनकी मां नर्मदा बाई, जो झाड़ू-पोछा कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं, बेटे की जीत से बेहद खुश हैं। पत्नी शशि निर्मलकर ने भी इस सफलता पर खुशी जताई और वार्ड की जनता का आभार व्यक्त किया।

सिर मुंडन की शर्त हारने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता ने रचा इतिहास लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव की हार पर सिर मुंडन की शर्त हारने वाले शैलेंद्र निर्मलकर को कांग्रेस ने तखतपुर नगरपालिका चुनाव में वार्ड 4 से टिकट दिया था। भाजपा के मंडल अध्यक्ष के सामने टिकट मिलने के बाद उन्होंने चुनावी मैदान में भी उन्हीं को हराकर इतिहास रच दिया।

हाई-प्रोफाइल रहा वार्ड 4 का चुनावी मुकाबला वार्ड 4 का चुनाव इस बार बेहद हाई-प्रोफाइल रहा। भाजपा ने अपने मंडल अध्यक्ष नैन लाल साहू को मैदान में उतारा, जबकि कांग्रेस ने शैलेंद्र निर्मलकर को प्रत्याशी बनाया। लोकसभा चुनाव में देवेंद्र यादव की हार के बाद सिर मुंडन की शर्त पूरी करने वाले शैलेंद्र को जनता की सहानुभूति मिली, जो उनकी जीत में अहम भूमिका निभाई।

जनता की सहानुभूति और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समर्थन बना जीत का आधार वार्ड 4 में कुल 1093 मतों में से शैलेंद्र निर्मलकर को 762 वोट मिले, जबकि नैन लाल साहू को मात्र 303 वोट ही हासिल हुए। इस भारी अंतर से मिली जीत के बाद शैलेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया। वहीं, नैन लाल साहू ने भी जनादेश को स्वीकार करते हुए जनता का आभार जताया।

टेकचंद कारड़ा के वादे ने दिलाया टिकट और जीत का ताज पार्षद टेकचंद कारड़ा ने शैलेंद्र निर्मलकर से वादा किया था कि अगर वार्ड 4 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होता है तो उन्हें टिकट दिलाकर उनका खोया सम्मान वापस दिलाया जाएगा। इस चुनाव में जनता ने शैलेंद्र को न केवल समर्थन दिया बल्कि ऐतिहासिक जीत दिलाकर सम्मान भी लौटाया।

Share this Article