बिलासपुर हवाई उड़ान के लिए मसीही समाज के लोग बैठे  धरने पर

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बिलासपुर हवाई उड़ान के लिए मसीही समाज के लोग बैठे धरने पर
——————
*बिलासपुर, नीलेश मसीह-*बिलासपुर में जल्द ही हवाई सेवा शुरू करने के लिए सर्व इसाई महासभा बिलासपुर के प्रतिनिधियों ने मिलकर 235 दिन से धरने पर बैठे हैं उन्होंने केंद्र सरकार से आह्वान किया है कि जल्द ही बिलासपुर में भी हवाई सेवा शुरू हो जानी चाहिए, जिससे आमजनों को इस सुविधा का लाभ जल्दी मिल सके । यह आंदोलन मात्र सर्व इसाई महासभा का नहीं होकर, सब के हित के लिए है जिससे यह सुविधा सभी को मिले । इस धरने में सर्व इसाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सम्माननीय नीलेश मसीह, बद्री यादव, बबलू जॉर्ज, रमाशंकर बघेल, नवीन वर्मा, देवेंद्र सिंह, विभूति भूषण गौतम, अकील अली, रघुराज सिंह, नरेश यादव, सुरेश हंटर,पादरी अनुराग नथानियेल, पादरी अरोज लाल, पादरी प्रणय जोसफ व संयुक्त मसीही संगठन बिलासपुर भी उपस्थित हुए ।

Share This Article