Chhattisgarh News: रायपुर में सेंट्रल जीएसटी के कार्यालय में CBI ने मारा छापा, ऑफिस में दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर -छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित सेंट्रल जीएसटी कार्यालय में सीबीआई ने हाल ही में छापेमारी की। यह कार्रवाई सेंट्रल जीएसटी के इंफोर्समेंट विंग में की गई है, और फिलहाल सीबीआई की जांच जारी है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई दस्तावेजों की जांच कर रही है।

दो व्यापारियों उगाही करने का मामला आया था सामने
कुछ समय पहले जीएसटी विभाग में अनियमितताओं के आरोप में छत्तीसगढ़ के दो व्यापारियों से 7 लाख रुपये की उगाही करने के मामले में केंद्रीय जीएसटी विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित किया गया था।

सेंट्रल जीएसटी के कार्यालय में CBI ने मारा छापा

जीएसटी विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित

इस मामले की शिकायत राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी तक पहुंची थी, जिन्होंने प्रारंभिक जांच के आधार पर कार्रवाई की सिफारिश की थी।

स्थानीय व्यापारियों से जबरन वसूल रहे थे पैसे
निलंबित अधिकारियों में छत्तीसगढ़ में तैनात अधीक्षक पल्लव परगनिया और आशीष पाठक शामिल थे। जानकारी के अनुसार, ये अधिकारी स्थानीय व्यापारियों से जबरन पैसे वसूल रहे थे, और उनके खिलाफ वित्त मंत्री के पास कई शिकायतें पहुंची थीं। ओपी चौधरी ने इस शिकायत को दिल्ली स्थित मुख्यालय को भेजकर जांच और उचित कार्रवाई की सिफारिश की थी।

ऑफिस में दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

अधिकारी व्यापारियों से जबरन पैसे वसूले

पहले भी आई थीं इस तरह की शिकायतें
केंद्रीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत जांच शुरू की। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद, दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद केंद्रीय जीएसटी विभाग ने छत्तीसगढ़ में तैनात अधिकारियों की जांच को और तेज कर दिया।

हालांकि, ये अधिकारी लंबे समय से राज्य में कार्यरत थे और पहले भी इस तरह की शिकायतें आई थीं, लेकिन वित्त मंत्री के हस्तक्षेप के बाद मुख्यालय स्तर पर उन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया था।







Share This Article