गरियाबंद के कुल्हाड़ी घाट में मुठभेड़: एक नक्सली ढेर, कोबरा बटालियन का जवान घायल

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गरियाबंद। जिले के कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी के जंगलों में सोमवार सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक की जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि कोबरा बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद हेलिकॉप्टर से रायपुर अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में नक्सली सामग्रियां बरामद होने की संभावना जताई जा रही है।

 

संयुक्त ऑपरेशन के तहत शुरू हुई कार्रवाई

हालांकि इस घटना की आधिकारिक पृष्टि नही की गई है । ओडिशा और छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बलों ने नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। सुबह जंगल में तलाशी के दौरान नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

जंगल में जारी है तलाशी अभियान

मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड गोलीबारी हुई। सर्चिंग अभियान के चलते मारे गए नक्सलियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

घायल जवान की हालत स्थिर

मुठभेड़ में घायल जवान को भाठीगढ़ स्टेडियम से हेलिकॉप्टर की मदद से फौरन बेहतर इलाज के लिए ले जाया गया है

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

इस मुठभेड़ के बाद कुल्हाड़ी घाट और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। अभियान में लगी टीमें इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

Share This Article