किरणदेव सिंह फिर चुने गए छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष:राष्ट्रीय महामंत्री तावड़े ने किया ऐलान, चुनाव अधिकारी बोले- 3 सेट के नामांकन में एक ही नाम

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष पद पर एक बार फिर किरण देव को नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्षों के चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन सर्वसम्मति से किरण देव को फिर से प्रदेश की कमान सौंपी गई

पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का उनके प्रति पूर्ण विश्वास बना रहा, जिससे यह तय हो गया कि किरण देव ही आगामी चुनावों में पार्टी का नेतृत्व करेंगे। इससे पहले, कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें साय कैबिनेट में मंत्री पद दिया जा सकता है, लेकिन संगठन की मजबूती के लिए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखने का निर्णय लिया गया।

तीन दशक का राजनीतिक अनुभव, संगठन को दी नई गति

किरण देव की राजनीतिक पृष्ठभूमि काफी समृद्ध रही है। वे पिछले 30 वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं। छात्र संघ की राजनीति से शुरुआत करने के बाद उन्होंने युवा मोर्चा अध्यक्ष का दायित्व संभाला। वर्ष 2009 से 2014 के बीच वे जगदलपुर के महापौर रहे, जिसके बाद विधायक के रूप में अपनी पहचान बनाई

दिसंबर 2023 में प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने भाजपा संगठन को और मजबूती प्रदान की। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 11 में से 10 सीटों पर विजय प्राप्त की, जो उनकी रणनीतिक कौशल और जमीनी पकड़ का परिणाम माना जा रहा है।

नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में होगी अगली परीक्षा

किरण देव को जुझारू और कर्मठ नेता के रूप में जाना जाता है। वे सकारात्मक सोच के साथ संगठन को आगे बढ़ाने में विश्वास रखते हैं। दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनकी पहली बड़ी परीक्षा आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे, जिनमें भाजपा को जीत दिलाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

प्रदेश में पार्टी की मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों को देखते हुए किरण देव के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर पूरी ताकत से मैदान में उतरने के लिए तैयार है।

Share This Article