छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप… जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के सरगुजा सबसे ज्यादा ठंड सता रही है। पूरे सरगुजा संभाग में शीतलहर चल रही है। अंबिकापुर, सरगुजा, बलरामपुर समेत राज्य के कई जिलों में सुबह- शाम और रात के वक्त ठिठुरन है। रविवार को अंबिकापुर में रात का पारा 6.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। सोमवार को भी इसके आसपास ही टेम्प्रेचर रहने की संभावना है।

कल से फिर ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी सर्दी
छत्तीसगढ़ के ज्यादातर इलाकों में रविवार से रात का तापमान मामूली बढ़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों तक ठंड से हल्की राहत मिल सकती है। रात के तापमान बढ़ने से ठंड में कुछ कमी आएगी। मौसम विभाग की मानें तो, बुधवार से फिर से मौसम में बदलाव आएगा। बुधवार से उत्तर से ठंडी हवाओं के आने का सिलसिला शुरू होगा। जिसके बाद दिन और रात के तापमान में कमी आएगी। तापमान में कमी आने के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

कैसा है राजधानी का मौसम
न्यूनतम तापमान में वृद्धि के कारण प्रदेश के सभी संभागों में ठंड से हल्की राहत मिली है। मिनिमम टेम्प्रेचर एक से दो डिग्री तक की वृद्धि हुई है। हालांकि, इसके बाद भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को राजधानी रायपुर में दिन में ठंड महसूस की गई। हवाओं के कारण राजधानी रायपुर में ठंडक का असर रहा। ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा ठंड पड़ रही है।

नया सिस्टम होगा एक्टिव

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बुधवार से एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है जिस कारण राज्य में कड़ाके की ठंडक पड़ेगी। बुधवार से उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) बनने के असार हैं। इसके असर से शुष्क हवाएं चलनी शुरू होंगी। जिस कारण राज्य में ठंड और बढ़ेगी। ठंडी हवाओं के कारण राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड का दौर एक बार फिर से शुरू होगा।

Share This Article