जिले के किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसलों के पैदावार के लिए प्रोत्साहित करने कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल किसानों से उनके खेतों में पहुंचकर मुलाकात की। ग्राम मटिया से भेड़िया नवागांव तक किसानों के खेतों में पैदल चलकर रबी फसलों का मुआयना किया।
जिससे किसानों को अपने उत्पाद का वाजिब दाम मिल सके। किसानों ने कहा कि इस कार्य के लिए उन्हें सर्वप्रथम फसल पकने के बाद फसलों के उचित रखरखाव की व्यवस्था किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
ग्राम मटिया में किसान बिसाहू राम, दीनदयाल, भुवन लाल, द्रोणाचार्य साहू आदि किसानों के खेतों में पहुंचकर वहां लगाए गए रबी फसलों का अवलोकन किया। चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित किसानों एवं अधिकारियों से प्रति एकड़ चना फसल की कुल उत्पादन तथा अपने उत्पाद की बिक्री से होने वाले लाभ के संबंध में भी जानकारी ली। किसानों ने बताया कि धान के बदले दलहन एवं तिलहन फसल लगाने से पानी की खपत बहुत कम होती है।