पतंजलि योग समिति ने राज्यभर के सभी नियमित योग कक्षाओं सहित स्कूली व महाविद्यालय विद्यार्थियों के साथ मनाया प्रथम विश्व ध्यान दिवस

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्व कल्याण तथा आंतरिक विकास थीम पर संपूर्ण विश्व ने किया ध्यान-योग

संयुक्त राष्ट्र से जारी निर्देशानुसार पूरी दुनिया में 21 दिसंबर को “विश्व ध्यान दिवस” के रूप में मनाया गया l संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया। भारत के साथ ही अन्य देशों की कोशिशों से यह सफलता मिली है। भारत के साथ लिकटेंस्टीन, श्रीलंका, नेपाल, मैक्सिको और अंडोरा उन देशों के मुख्य समूह के सदस्य थे जिन्होंने 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘विश्व ध्यान दिवस’ शीर्षक वाले प्रस्ताव को शुक्रवार को सर्वसम्मति से पारित करने में अहम भूमिका निभाई।भारत ने कोर समूह के अन्य देशों के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र महासभा में 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में घोषित करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अपनाए जाने की प्रक्रिया का मार्गदर्शन किया।’’ उन्होंने कहा कि समग्र मानव कल्याण के लिए भारत का नेतृत्व ‘‘हमारे सभ्यतागत सिद्धांत-वसुधैव कुटुम्बकम’’ पर आधारित है।

इसी बात को मद्दे नज़र रखते हुए पतंजलि योग की ज़िला समिति द्वारा संचालित सभी नियमित योग कक्षाओं सहित स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को ध्यान- योग का विशेष अभ्यास कराया।स्थानीय दुर्गमंदिर सभागार में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक यज्ञ सिंग जी के मुख्यआथिथ्य, साथ भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता की अध्यक्षता में माँ भारती की छाया चित्र पर दीपप्रज्वलन व प्रेरक उद्बोधन के साथ पतंजलि योग समिति के प्रदेश अध्यक्ष डा मनोज पानीग्राही ने महर्षि पतंजलि द्वारा। निर्देशित सक्रिय ध्यान का अभ्यास उपस्थित सैकड़ो योग साधको ने किया। वही संध्या विशेष ध्यान सत्र में एकलव्य आदर्श विद्यालय के ३०० विद्यार्थियों के साथ आयोजित हुआ।पतंजलि महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मान कोरम, श्रीमति प्रभाती भारत, हेमलता ,राज्यकार्यकारिणी सदस्य इला राव के नेतृत्व में ग्राम बिलौरी तथा शिशु मंदिर शांति नगर में विशेष ध्यान सत्र आयोजित किया गया।

इस उद्देश्य को ले कर आज पतंजलि योग समिति जगदलपुर, स्थानीय शांति नगर दुर्गा मंदिर, परिसर में सभी संस्थान /संगठन के साथ उपरोक्त विश्व ध्यान दिवस आयोजन किया l

विश्व ध्यान दिवस में विशेष मनोज चंद्रा, श्री फूल सिंह साहू, उपाध्यक्ष, पतंजलि योग समिति, बस्तर जिला,शक्ति सिंह चौहान,नरेश खत्री, रवींद्र हेमनानी, एच बी सिंह,अरुण त्रिपाठी,श्रीमती मान कोर्राम,
उपाध्यक्षा, महिला पतंजलि योग समिति, जगदलपुर,बहन शुक्ला दास, बहन कुशुम,बहन रेखा परमार, बहन उषा पावर, भाई हरिराम मंडावी,के साथ कार्यक्रम का सफल संचालन श्री ईल्ला हरी प्रसाद राव जी ने किया l

Share This Article