ऐतिहासिक भीमा होगा कायाकल्प आज विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करेंगे सीएम भूपेश

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 5 जनवरी को शाम 4.10 बजे जांजगीर जिमुख्यालय स्थित ऐतिहासिक भीमा तालाब के सौंदर्यीकरण के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण कर पर्यटकों, आम जनता को समर्पित करेंगे और तालाब का अवलोकन करेंगे। जिला मुख्यालय जांजगीर के ऐतिहासिक भीमा तालाब के आकर्षक सौंदर्यीकरण जिला खनिज न्यास मद से 6 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से किया गया है। तालाब के सौंदर्यीकरण से स्थानीय नागरिकों में हर्ष का महौल हैं।

तालाब में प्रवेश के लिए दो आकर्षक भव्य द्वार, चार व्यूव पाईंट, वाहन पार्किंग, चैपाटी का भी निर्माण किया गया है। रात्रि में रंगीन प्रकाश अपनी छटा बिखेरती है। जिससे लोगों का ध्यान सहज ही आकर्षित कर रही है। सुबह-शाम सैर करने वालों के लिए तालाब के चारों तट में 1.25 किलो मीटर का परिक्रमा पथ, व्यायाम के लिए ओपन जीम की भी व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क झुला बनाया गया है। साथ ही नगरीय विकास प्रशासन की योजना के तहत तालाब पार मेें बापू की कुटिया का निर्माण किया गया है।

गार्डन में आगंतुकों के बैठने के लिए चबूतरे बनाए गए हैं। जिसमें मनोरंजन के लिए टीव्ही और खेलने के लिए कैरमबोर्ड की व्यवस्था की गई है। प्राचीन विष्णु मंदिर देखने आने वाले दर्शकों को भीमा तालाब का मनमोहक सौंदर्यीकरण आकर्षित करेगा। तालाब के चारों ओर और 5 हजार दर्शकों की क्षमता वाला ओपन आडीटोरियम बनाया गया है। रात्रि के समय तालाब के पानी में प्राचीन विष्णु मंदिर का प्रतिबिम्ब पर्यटकों को आकर्षित करेगा। सुरक्षा के दृष्टि से स्थायी ग्रील और आरसीसी वाल पर बस्तर आर्ट भी बनाया गया है।

Share This Article