2 में महिला 5 पुरुष सहित 7 नक्सली मुठभेड़ में मारे गये नक्सली रामचंद्र पर था 25 लाख का ईनाम, 40 लाख के 7 ईनामी नक्सली हुए ढेर, कई बड़ी वारदातों में थे शामिल

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर में जिन 7 नक्सलियों को जवानों ने ढेर किया था, उसमें 25 लाख का ईनामी नक्सली रामचंद्र उर्फ दसरू भी शामिल था। रामचंद्र ओड़िशा स्टेट कमेटी का मेंबर था। छत्तीसगढ़ में बस्तर के दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में जवानों ने कुल 40 लाख रुपए के 7 माओवादियों को मार गिराया है। इनमें 5 लाख और 2 लाख रुपए के इनामी नक्सली भी मारे गए हैं। मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामदा किया गया है। कई बड़ी घटनाओं में शामिल थे। जवानों ने सातों नक्सलियों के शवों के साथ ही मौके से 2 नग 303 राइफल, 2 नग BGL लॉन्चर, 2 नग 12 बोर राइफल और 2 नग भरमार बंदूक सहित भारी मात्रा में अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया है। सालभर में जवानों ने 219 माओवादियों को ढेर किया है।दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर दो दिन पहले दंतेवाड़ा, नारायणपुर समेत चार जिलों के करीब 1000 से ज्यादा जवानों को मौके के लिए निकाला गया था। सुबह तड़के 3 बजे से जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 2 महिला समेत 7 नक्सलियों को मार गिराया था। जिनके शवों को लेकर जवान पहुंच गए हैं। बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि, सभी माओवादियों की शिनाख्त हो चुकी है। सभी पर कुल 40 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

   मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

Share This Article