CGPSC की अधिकारी आरती वासनिक अरेस्ट

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

CBI ने छापे के बाद लिया एक्शन, जिस वक्त गड़बड़ी हुई एग्जाम कंट्रोलर थी अफसर

सीजीपीएससी गड़बड़ी मामले में एक और अधिकारी की गिरफ्तारी हो गई है । सीजीपीएससी में एग्जाम कंट्रोलर रह चुकी अधिकारी आरती वासनिक को सीबीआई ने अरेस्ट किया है। दो दिन पहले सीबीआई की टीम ने राजनांदगांव स्थित आरती के घर पर छापा भी मारा था ।.चर्चा है कि सीबीआई को कुछ अहम सबूत इस महिला अधिकारी के खिलाफ हाथ लगे हैं ।

जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है इससे पहले सीबीआई ने सीजीपीएससी गड़बड़ी मामले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी और छत्तीसगढ़ के स्टील कारोबारी श्रवण गोयल को अरेस्ट किया था। दोनों फिलहाल जेल में है। अब मान जा रहा है कि जल्द ही आरती वासनिक को भी अदालत में पेश कर सीबीआई अपनी कस्टडी मांगेगी ताकि महिला अफसर से पूछताछ हो सके।

Share This Article