पुलिस की छापामार कार्यवाही में किसान के घर से बड़ी रकम जब्त

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इनकम टैक्स विभाग करेगा रकम के बारे में पूछताछ

02-जनवरी,2021
बालोद-[सवितर्क न्यूज़] डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के गिधाली गांव के एक किसान के पास से 31 लाख 50 हज़ार पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में किसान द्वारा गोलमोल जवाब देने के कारण बड़ी रकम को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र की गिधाली गांव के किसान नितेश कुमार धनकर के पास बड़ी राशि मौजूद होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना की तस्दीक करते हुए जब पुलिस वहां तक पहुंची तो किसान नितेश कुमार धनकर के पास 31 लाख 50 हज़ार रुपए पाए गए। इन रुपयों के संबंध में जब पुलिस ने किसान से पूछताछ की तो किसान ने गोलमोल जवाब दिया। किसान नितेश कुमार धनकर से संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण पुलिस ने 31 लाख 50 हज़ार को जब्त कर लिया है। यह रकम इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article