सीएम -छत्तीसगढ़ में निवेशकों के लिए मौका: एआई, आईटी जैसे सेक्टर में 32 हजार करोड़ निवेश किए जाएंगे

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ सरकार ने 27 बड़े औद्योगिक समूहों को 32 हजार 225 करोड़ के निवेश के लिए इंटेंट टू इन्वेस्ट लेटर प्रदान किया गया। सीएम विष्णुदेव साय ने उद्योग समूहों को यह लेटर दिया। इसके तहत प्रदेश में कोर सेक्टर के साथ ही आईटी, एआई, डाटा सेंटर जैसे इंडस्ट्री, स्टेक होल्डर कनेक्ट वर्कशॉप में मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नए उद्योगों के लिए व्यापक संभावनाएं हैं। यहां मिनरल्स का भंडार है, अनुकूल औद्योगिक वातावरण है। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति में निवेशकों के लिए छत्तीसगढ़ में रेड कारपेट खुला है।

उद्योग और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से चर्चा कर राज्य की नवीन औद्योगिक विकास नीति तैयार की गई है। इस नीति में उद्योगों की स्थापना की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करने अनेक प्रावधान शामिल किए गए हैं।

निवेश की जटिलताएं अब छत्तीसगढ़ में नहीं रही। सिंगल विंडों सिस्टम ने सब कुछ बहुत सरल कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ के उद्योग जगत का भी महत्वपूर्ण योगदान होगा। छत्तीसगढ़ के विकास हेतु विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देते हुए छत्तीसगढ़ के अधिक से अधिक लोगों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा।

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि नई नीति से प्रदेश में निवेश तो आएगा ही, नये उद्योगों की स्थापना होगी, साथ ही राज्य के लोगों को रोजगार मिलेगा। नीति आयोग के वरिष्ठ सलाहकार संजीत सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ निवेशकों के लिए पसंदीदा राज्य बन गया है।

इन कोर सेक्टर में निवेश प्रदेश में कोर सेक्टर के साथ ही नए निवेश क्षेत्रों जैसे आईटी, एआई, डाटा सेंटर, एथेनॉल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, कम्प्रेस्ड बायो गैस जैसे क्षेत्रों में निवेश किया जाएगा।

Share This Article