पेड़ पर लटकती मिली बुजुर्ग की लाश ,महीने भर पहले हुआ था लापता

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर/ जिले के पंडरी थाना क्षेत्र में पेड़ पर लटकती बुजुर्ग की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि शव 20 से 25 दिन पुराना है।वही इस मामले में पंडरी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। दरअसल ये घटना जब्बार नाला के पास की है। पुलिस जानकारी के अनुसार लाश सड़ी-गली हालत में है।पुलिस ने बताया कि कि देर रात तिराहा के अंदर झाड़ियों में बबूल के पेड़ पर 50 से 55 वर्षीय एक बुजुर्ग की लाश पेड़ पर लटकी मिली है। लक्ष्मी नगर निवासी एक बुजुर्ग की महीने भर पहले गायब होने की गुमशुदा रिपोर्ट थाने में दर्ज है।बुजुर्ग की लाश काफी पुराना है, डिकम्पोज हो गया है। संभावना है कि यह उसी का शव हो। हालांकि अभी क्लियर नहीं है। पहचान की कोशिश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम आज होगा।

Share This Article