सुकमा पुलिस-नक्सली मुठभेड़ का LIVE VIDEO: जवानों ने 10 माओवादियों को मार गिराया

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा मुठभेड़ का एक लाइव वीडियो वायरल हो रहा है,

जिसमें दोनों ओर से गोलियां चलने की आवाज आ रही है।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ का एक लाइव वीडियो सामने आया है। करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में लगातार गोलीबारी की आवाज आ रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुठभेड़ कितनी भीषण थी।.दरअसल, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 43 लाख रुपए के 10 नक्सलियों को मार गिराया है।

वहीं इसे लेकर नक्सलियों ने एक पर्चा जारी किया है, जिसमें नक्सलियों का आरोप है कि निहत्थे नक्सलियों के अलावा 2 ग्रामीणों को भी मारा गया है।सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ का एक लाइव वीडियो।नक्सल इलाके में कैसे घुसे जवान ?दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि भेज्जी थाना इलाके के भंडार पदर के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद DRG और CRPF के जवानों को भेजा गया। 22 नवंबर की सुबह जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से गोलीबारी में जवानों ने 3 महिला समेत 10 नक्सलियों ढेर किया।सभी के शव लेकर पहुंचे थे जवान वहीं उसी दिन शाम तक जवान मारे गए सभी नक्सलियों के शवों को लेकर भेज्जी कैंप पहुंच गए थे, जिसके बाद इस कामयाबी पर जवानों ने जमकर जश्न भी मनाया था।

वहीं पुलिस अधिकारियों ने मुठभेड़ में शामिल जवानों का स्वागत किया था। सभी माओवादियों की भी शिनाख्त की जा चुकी है।जवानों ने जंगल से नक्सलियों के हथियार बरामद किए।43 लाख रुपए के हैं इनामीमारे गए सभी नक्सलियों पर कुल 43 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इनमें 1 लाख रुपए से लेकर 8 लाख रुपए तक के इनामी नक्सली भी शामिल हैं।

मुठभेड़ के बाद इन सभी के शवों के पास से जवानों ने AK-47, SLR और इंसास जैसे राइफल भी बरामद किए हैं।DRG और CRPF के जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया।नक्सली बोले – इनमें 2 ग्रामीण थेमुठभेड़ के बाद नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी की तरफ से भी पर्चा जारी किया गया है। कमेटी सचिव गंगा का कहना है कि पुलिस ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मारने के दावा किया है, इनमें से दूधी हूंगी और कुंजाम बामन दोनों ग्रामीण थे।

वहीं नक्सलियों की तरफ से कहा गया है कि मुठभेड़ के दौरान 4 साथियों के पास ही हथियार थे। पुलिस ने 6 को पकड़कर मारा है। इस मुठभेड़ के विरोध में 29 नवंबर को सुकमा जिला बंद करने का एलान किया है।नक्सलियों ने जारी किया पर्चा।अब तक 207 ढेर , दरअलस, पिछले 11 महीने में बस्तर में पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 207 माओवादियों को मार गिराया है। इन सभी पर 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित था। वहीं अब तक हुई मुठभेड़ में जवानों ने मौके से AK-47, LMG, स्नाइपर, SLR, BGL, इंसास समेत भारी संख्या में ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए गए हैं ।

Share This Article