किसानों के समर्थन में रैलीनिकालकर मनाया धिक्कार दिवस

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी
रायपुर जिला समिति

किसानों के समर्थन में रैलीनिकालकर मनाया धिक्कार दिवस

कल रिलायंस पेट्रोल पंप पर करेंगे प्रदर्शन
देश के किसानों के आन्दोलन के एक माह पूर्ण करने और इस आन्दोलन के प्रति सरकार के दुष्प्रचार का तीव्र विरोध करते हुए माकपा कार्यकर्ताओं ने अश्वनी नगर में रैली निकालकर थाली बजाया और प्रधानमंत्री को जागने और किसान के मांगों का समाधान

निकालने की मांग की । इस प्रदर्शन मै बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी । प्रदर्शन के बाद मोमबत्ती जलाकर शहीद किसान साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । माकपा के जिला सचिव प्रदीप गाभ्ने ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सरकार जिस तरह से किसानो के साथ बर्ताव कर रही है वह शर्मनाक है ।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए माकपा के राज्य सचिव मण्डल सदस्य धर्मराज महापात्र ने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर एकाएक 5000 किसानों के आ जाने से यहां पर विरोध कर रहे किसानों की संख्या में भारी वृद्धि हो गई है। अब इनकी संख्या कुल 12000 से ज्यादा हो गई है। इन सभी को उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की सरकारों ने कुछ दिनों से आने से रोका हुआ था।
इस बीच शाहजहांपुर में महाराष्ट्र से 1000 किसानों के आने से वहां पर भी संख्या बढ़ गई है और दोनों तरफ का आवागमन रोक दिया गया है।

इसके साथ तीन कृषि कानूनों का विरोध और मजबूती पकड़ रहा है। इन कानूनों से भारत सरकार विदेशी को घरेलू कारपोरेट को खेती की प्रक्रिया, बाजार, बिक्री, भंडारण, प्रसंस्करण व खाद्य श्रंखला पर नियंत्रण बढ़ाना चाह रही है। यह कानून देश के गरीबों की खाद्यान सुरक्षा के लिए भी एक बड़ी चुनौती हैं। इनसे राशन व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी और 75 करोड़ लाभार्थियो को कारपोरेट के नियंत्रण वाले बाजार से, जिसमें जमाखोरी और कालाबाजारी की छूट होगी, खाना खरीदना होगा । इसलिए यह देशविरोधी कानून है जिसे वापस लिया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि कल शहर के ट्रेड यूनियन, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता किसान संगठनों के कार्पोरेट विरोधी दिवस के आव्हान के तहत 1 बजे रिलायंस पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन करेंगे और आम जनता से अदानी, अम्बानी के सेवा व उत्पादों के बहिष्कार कि अपील
करेंगे ।

इस प्रदर्शन मै मुख्य रूप से धर्मराज महापात्र, प्रदीप गाभनें, शीतल पटेल, अजय कन्नोजे ,गोदावरी,सुरती,गीता,फुलमणी, पुष्पा वर्मा, साजिद रजा, विमला, पार्वती, पम्मी, गभने,अजय कन्नौजे,रीनेश लसेल, भाऊराम वर्मा, पुनउराम, शीतल पटेल, मनोज वर्मा,तिलक वर्मा, सुरेश देवांगन, दिलीप आदि साथी शामिल थे ।
प्रदीप ग्भने
जिला सचिव
9425205198

Share This Article