बेकाबू कार 25 फीट नीचे खाई में गिरी: कटघोरा-अंबिकापुर NH पर हुआ हादसा; एक युवक की मौत, एक गंभीर

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरबा में एक कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक अम्बिकापुर के रहने वाले अंकित कुमार और उनके दोस्त विवेक चंद किसी काम से बिलासपुर गए हुए थे।.

मंगलवार देर शाम काम खत्म होने के बाद दोनों वापस अम्बिकापुर आ रहे थे। इसी दौरान कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे मदनपुर घाट के पास उनकी कार बेकाबू होकर 25 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इसके बाद राहगीरों ने 112 पर काल कर हादसे की सूचना दी। मोरगा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।हादसे में घायल विवेक चंद।मेडिकल टीम पर जब तक खाई के नीचे उतरी अंकित कुमार की मौत हो गई थी।

वहीं उसका दोस्त विवेक गंभीर रूप से घायल था। जिसे तत्काल इलाज के लिए कटघोरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। घायल विवेक चंद ने बताया कि दोनों दोस्त ऑटो डील का काम करते हैं। वाहन खरीद कर अंबिकापुर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

Share This Article