किराना दुकान में लगी भीषण आग: व्यापारी का लाखों रुपए का सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगदलपुर के संजय मार्केट में स्थित एक किराना दुकान में आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का सामान जल गया। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।.दरअसल, संजय मार्केट में राधेश्याम माहवार की किराना दुकान है।

दिवाली की रात दुकान खुली थी। परिवार के सदस्य वहीं मौजूद थे। सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच दुकान के पहले फ्लोर में अचानक आग लग गई। दुकान मालिक ने इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी।

मौके पर जवान पहुंचे, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी जानकारी दी गई।जितना सामान हाथ लगा जलने से बचा लिया।दूसरे रास्ते से अंदर गए दमकल कर्मी।

बालकनी से दमकल कर्मी अंदर घुसेमौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने कड़ी मशक्कत की। आग की लपटें दूसरे फ्लोर तक पहुंच गई। वहां रखा सारा सामान भी जलकर पूरी तरह खाक हो गया। आस-पास में भी बहुत सी दुकानें हैं। ऐसे में दमकल कर्मियों को भी दूसरे फ्लोर तक पहुंचने और रास्ता बनाने काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पीछे के रास्ते से बालकनी से दमकल कर्मी अंदर घुसे।आग पर काबू पा लिया गया है।अब बताया जा रहा है कि आग पर काबू पा लिया गया है। दुकान मालिक को कितने लाख रुपए का नुकसान हुआ है ये अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article