हरियाणा के जवान ने सर्विस राइफल से खुदको मारी गोली, आत्महत्या का कारण अज्ञात
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में CRPF 199 बटालियन में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल ने सुसाइड कर लिया है। जवान का नाम पवन कुमार है जो हरियाणा का रहने वाला था। शुक्रवार को ऑन ड्यूटी उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार दी। मामला जिले के भैरमगढ़ थाना क्ष.जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के पातरपारा में CRPF 199 BN इन कैंप स्थित है। यहां पदस्थ जवान पवन कुमार आज शुक्रवार को मोर्चा नंबर 2 में ड्यूटी में तैनात था। इसी बीच अचानक उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुदको गोली मार दी।
गोली की आवाज सुनते ही कैंप के अन्य जवान मौके पर पहुंचे।उन्होंने पवन को फौरन भैरमगढ़ के अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृत जवान के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। जिसके बाद शव को उनके घर हरियाणा भेजा जाएगा।मौत का कारण अज्ञातभैरमगढ़ थाना में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
फिलहाल जवान के सुसाइड का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।सुसाइड के ये हो सकते हैं कारणबस्तर के बीहड़ों में तैनात जवान सुसाइड कर रहे हैं। इनके सुसाइड की सबसे बड़ी वजह इन्हें समय पर छुट्टियां न मिलना है। हालांकि, कुछ जवान ऐसे भी हैं जो छुट्टी से लौटने के बाद ड्यूटी के दौरान सुसाइड किए हैं।
इसकी वजह पारिवारिक कलह सामने आई है।इसके अलावा फोर्स में बड़े अफसरों के साथ जवानों का कम्युनिकेशन गैप भी होता है, जिससे जवान अफसरों के सामने अपनी समस्या नहीं रख पाते हैं। जवानों के बीच आपसी -मकाज मस्ती भी इनके सुसाइड करने या फिर अपने साथियों की ही हत्या करने की वजह है।

