सरप्राइज चेकिंग कुकदूर अस्पताल में अनुपस्थित डॉक्टर को नोटिस जारी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंडरिया ब्लॉक के सुदूर वनांचल कुकदूर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार को कलेक्टर गोपाल वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रसंगिना साधु अनुपस्थित मिलीं। इस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई।अनुपस्थित डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी करने सीएचएचओ डॉ. बीएल राज को निर्देश दिए हैं।

बताया गया कि मेडिकल ऑफिसर डॉ. साधु अक्सर कार्य में अनुपस्थित रहती हैं। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी वार्डों की साफ-सफाई और मरीजों की सुविधाओं का भी अवलोकन किया।कलेक्टर ने अस्पताल में दवा की उपलब्धता और चिकित्सकीय सेवा की गुणवत्ता पर भी जोर दिया।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे मरीजों को सर्वोत्तम सेवा दें। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होने की बात कही। कलेक्टर ने ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाने का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। निरीक्षण के दौरान पंडरिया एसडीएम, बीएमओ सहित जनपद सीईओ उपस्थित थे।

Share This Article