भाजयुमो नेता राहुल परिहार को मिली नई जिम्मेदारी: बनाए गए केंद्रीय जेल दुर्ग के संदर्शक

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग सांसद विजय बघेल के करीबी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं कांकेर जिला सह प्रभारी राहुल परिहार को नई जिम्मेदारी दी गई है। गृह मंत्री एवं दुर्ग जिला के प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से केंद्रीय जेल दुर्ग का संदर्शक बनाया गया.राहुल परिहार भाजयुमो के प्रदर्शन से लेकर लगभग सभी एक्टिविटी में सबसे आगे रहते हैं। उन्हें भाजपा के सक्रिय नेता के रूप में कार्य करने के लिए जाना जाता है।

परिहार ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीति की शुरूआत की।इसके बाद वो स्व. विधायक विद्यारतन भसीन के साथ लंबे समय तक रहे। इस दौरान वो भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिले एवं प्रदेश में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। काफी समय पहले से राहुल परिहार को भाजयुमों में बड़ा पद मिलने की बात कही जा रही थी। इसके बाद गुरुवार को उन्हें केंद्रीय जेल दुर्ग का संदर्शक बनाया गया।

राहुल को जिम्मेदारी दी गई है कि वो इस पद पर रहकर जेल के कैदियों के सुधार के लिए करना होगा। जेल में योग भजन कीर्तन जैसे धार्मिक कार्यों के लिए भी जेल प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करना होगा।राहुल परिहार ने इस नियुक्ति पर स्व. विधायक विद्यारतन भसीन को याद किया।

उन्होंने कहा कि उनकी दी हुई राजनीतिक शिक्षा से वो आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि वो अपने काम के प्रति ईमानदार रहेंगे और गृह मंत्री विजय शर्मा, सांसद विजय बघेल, जिला अध्यक्ष महेश वर्मा पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, विधायक राकेश सेन, दिव्या भसीन और प्रदेश नेतृत्व के साथ मिलकर अपना काम करेंगे।

Share This Article