नवरात्रि पर मां बंजारी व दुर्गा मंदिर में 385 ज्योत प्रज्जवलित की गई

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चिल्फी घाटी| वनांचल के देवी मंदिरों में शारदीय नवरात्रि पर्व पर मनोकामना ज्योत प्रज्जवलित किए गए हैं। मा बंजारी मंदिर व दुर्गा मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश स्थापना की गई। पुजारी विजय विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से इस बार दुर्गा मंदिर म.नवरात्र की इस पर्व में नौ दिनों तक माता रानी की सेवा में जगराता का आयोजन किया गया है।

प्रत्येक दिन अलग-अलग गांव से जसगीत गायन के लिए टीम पहुंच रही है। वही गांव में रखे दुर्गा पंडालों में भी प्रतिदिन सुबह-शाम मां दुर्गा की सुबह शाम सामूहिक आरती की जा रही है। मां बंजारी मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। समूचा वनांचल क्षेत्र में भक्ति मय माहौल निर्मित हो गई है। मां दुर्गा की आरती के लिए सुबह शाम महिलाएं बच्चे ज्यादा संख्या में पहुंच रहे हैं।

Share This Article