रायपुर में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर रेलवे स्टेशन में अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक युवक का पैर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन की सीढ़ी और जाली काटकर युवक को निकाला गया, लेकिन अस्पताल में इलाज.रायपुर रेलवे स्टेशन जीआरपी प्रभारी जीएस राजपूत ने बताया कि युवक का नाम त्रिलोकचंद दलई है। वह ओडिशा का रहने वाला था। युवक पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस पर सवार था। करीब 10 बजे के आसपास ट्रेन के रायपुर पहुंचते ही युवक खाने-पीने के सामान लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरा। कुछ देर बाद ट्रेन छूटने लगी।ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच के गैप में फंसायुवक दौड़कर ट्रेन के पास पहुंचा ही था, लेकिन ट्रेन की रफ्तार बढ़ चुकी थी। वह बोगी में सवार होने के लिए दरवाजे के सहारे सीढ़ी में चल रहा था, तभी उसका पैर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच के गैप में फंस गया। ट्रेन के आगे बढ़ने से उसके शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह जख्मी हो गया।ट्रेन की सीढ़ी और जाली काटकर निकाला गयाहादसे को देखते ही लोगों ने ट्रेन का स्टॉप लीवर खींचा। इसके बाद मौके पर भीड़ लग गई। जीआरपी ने युवक को निकालने की कोशिश की, लेकिन वह बुरी तरह से फंसे होने के कारण बाहर नहीं आ पाया। इसके बाद कटर की सहायता से ट्रेन की सीढ़ी और जाली काटकर निकाला गया।गंभीर घायल युवक को जीआरपी ने मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने एक्सीडेंट के बाद युवक के मोबाइल नंबर से उनके परिजनों को संपर्क कर लिया है। पुलिस युवक का पोस्टमॉर्टम करवाकर लाश परिजनों को सौंपेगी।

Share This Article